Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

बक्सर में सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य छात्राएं जख्मी

एनएच 319 स्थित सोनवर्षा थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित हाइड्रा ट्रक की चपेट में आने से चार छात्राएं जख्मी हो गई थी। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर थी, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बक्सर में सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य छात्राएं जख्मी

बक्सर में सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य छात्राएं जख्मी

केटी न्यूज़। नावानगर 

एनएच 319 स्थित सोनवर्षा थाना क्षेत्र के टीकपोखर गांव के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक अनियंत्रित हाइड्रा ट्रक की चपेट में आने से चार छात्राएं जख्मी हो गई थी। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर थी, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान भोजपुर जिला के केशरी टोला गांव निवासी सुनिल कुमार यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के रूप में हुई है। जो मध्य विद्यालय टीकपोखर में कक्षा सात की छात्रा थी।

बक्सर में सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य छात्राएं जख्मी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्राएं अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे से गुजर रही थीं, तभी तेज़ रफ्तार में आ रही हाइड्रा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक छात्रा को चिंताजनक स्थिति में चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया था। उस छात्रा की मौत इलाज के दौरान हो गई। वही जख्मी तीन छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि मृतक छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

बक्सर में सड़क हादसे में घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य छात्राएं जख्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।