Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

बाइक-कार की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

बाइक-कार की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

केटी न्यूज/नावानगर

स्थानीय थाना क्षेत्र के परमडीह नहर पुल के पास मंगलवार को बाइक एवं कार में टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी जख्मियों को स्थानीय सीएचसी में इलाज कराया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी दो युवक की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया। जख्मी तीनों युवक भटौली गांव के अनिल कुमार यादव, मुकेश कुमार व एक अन्य बताए जाते हैं। 

बाइक-कार की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक व कार को जब्त कर थाना ले आए। घटना के संबंध ने बताया जाता है, कि तीनों जख्मी युवक अपने रिश्तेदारी देवगना गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव भटौली लौट रहे थे। तभी परमडीह नहर पुल के पास सड़क के दूसरे छोर पर जाने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि। तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। जिसके चलते तीनों युवक को गंभीर चोटें आई है। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि कार-बाइक की टक्कर में तीन युवक जख्मी हो गए हैं। जो इलाजरत है। कार एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।