बक्सर में रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, तलाश जारी

बक्सर में गंगा नदी पर बने पुल के रेलिंग को तोड़ एक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। मौके पर सदर एसडीएम तथा नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस और प्रशासन के कई अन्य अधिकारी पहुंच राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं।

बक्सर में रेलिंग तोड़ गंगा में गिरी स्कॉर्पियो, तलाश जारी

केटी न्यूज़/बक्सर 

बक्सर में गंगा नदी पर बने पुल के रेलिंग को तोड़ एक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। मौके पर सदर एसडीएम तथा नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस और प्रशासन के कई अन्य अधिकारी पहुंच राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं।

घटना रात आठ बजे बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु के बगल में स्थित पुराने पुल का है। फिलहाल गंगा में गिरी स्कॉर्पियो का कुछ पता नहीं चल पाया है तथा इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे तथा वह कहां से कहां जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार एक काले रंग की स्कॉर्पियो यूपी की तरफ से पुराने पुल के सहारे बक्सर की तरफ आ रही थी। वाहन का स्पीड बहुत अधिक था तथा अचानक चालक संतुलन खो दिया और रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल अभी इस मामले में कोई कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे है। हालांकि प्रशासन द्वारा गंगा में गिरे स्कॉर्पियो की तलाश की कवायद शुरू करवा दी गई है।