Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

छतनवार में करंट की चपेट में आ महिला की मौत

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है।मृतका की पहचान छतनवार गांव निवासी सरोज महतो की 45 वर्षीय पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उसके घर में लगे लोहे के दरवाजा धारा प्रवाहित तार की चपेट में आ गया था

छतनवार में करंट की चपेट में आ महिला की मौत

छतनवार में करंट की चपेट में आ महिला की मौत

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

इसी दौरान उक्त महिला अचानक उक्त दरवाजे के संपर्क में आ गई, जिससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त मकान में विद्युत आपूर्ति देने वाला तार उसी दरवाजे से होकर गया था तथा दरवाजे के रगड़ से तार का कवर हट गया था तथा दरवाजे में करंट प्रवाहित होने लगा था। इधर इससे अनजान उक्त महिला उसके चपेट में आ गई।

छतनवार में करंट की चपेट में आ महिला की मौत

घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष चंचल महंथा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में स्वजनों द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।

छतनवार में करंट की चपेट में आ महिला की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।