Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

चक्की डुमरी पथ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंचफेड़वा के पास की है।

तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

केटी न्यूज/चक्की

चक्की डुमरी पथ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे पंचफेड़वा के पास की है। डंपर की चपेट में आने से उसका सिर बूरी तरह से कुचल गया था, जिससे उसकी पहचान भी मुश्किल हो रही थी। उसके कपड़े तथा साइकिल के आधार पर उसकी पहचान शिवपुर दियर के बेयासी गांव निवासी परमहंश शर्मा के पुत्र तारकेश्वर शर्मा के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने गांव तथा आस पास मंे सब्जी बेच आजीविका चलाता था। वह सब्जी लेने साइकिल से नया भोजपुर की थोक सब्जी मंडी जा रहा था। इसी दौरान चक्की डुमरी पथ पर जैसे ही पचफेड़वा के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डंपर उसे कुचलते हुए निकल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, शाम तक इस मामले में परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था। चक्की ओपी प्रभारी संजय पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि चक्की डुमरी पथ काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क केे जर्जर हालत के कारण भी इस पथ पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।