महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी, बुलेट भी बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत, दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को सोनिया मोड़ के पास से दो मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक बुलेट भी बरामद की गई है।

महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी, बुलेट भी बरामद

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत, दोकटी पुलिस ने शुक्रवार को सोनिया मोड़ के पास से दो मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक बुलेट भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम कृष्णा कुमार यादव, पुत्र रामायण यादव, निवासी योगेन्द्र का मठिया, थाना बैरिया, जनपद बलिया और मोनू कुमार मौर्य, पुत्र स्व. विश्वकर्मा मौर्य, निवासी दोकटी, थाना दोकटी, जनपद बलिया हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को थाना दोकटी पर एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर-बैरिया बलिया में पढ़ती है और साइकिल से स्कूल व ट्यूशन के लिए जाती है। शाम पांच बजे के बाद, जब वह लालगंज बैरिया मार्ग से घर लौट रही थी, तो कस्तुरबा विद्यालय के पास दो लड़के बुलेट पर सवार होकर उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। जब उसने मना किया, तो उन्होंने उसे कागज पर एक मोबाइल नंबर लिखकर दिया और गालियां देते हुए धमकी दी। 

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 74/352/351(3) बीएनएस और 9G/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।