Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बहन को बचाने गए भाई ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मचा कोहराम

बहन को बचाने गए भाई ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मचा कोहराम

- इटाढ़ी थाना क्षेत्र धर्मपुरा गांव में हुई दुर्घटना

केटी न्यूज/बक्सर

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में होली के सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। बहन को बचाने गए एक भाई ने तड़प-तड़प का दम तोड़ा। जब तक परिजन कुछ पाते तबतक युवक की मौत हो गई थी। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बहन को बचाने गए भाई ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, मचा कोहराम

जिसके बाद परिजनों में चित्कार मच गया। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार गुरूवार को संतराज यादव की बहन छत पर कपड़ा सुखाने गई। तार पर कपड़े डाल ही रही थी कि टीन के बने छज्जा के भींगा कपड़ा छू गया। टीन के छज्जे में करंट आ रही थी। जिसके कारण लड़की उसकी चपेट में आ गई। जिससे देख भाई संतराज बहन को बचाने गया और सफल रहा। परन्तु स्वयं उस टीन के चपेट में आ गया। जिससे उसे अपनी जान गवानी पड़ी। परिजन कुछ कर पाते तबतक वह पूरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।