Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सरेंजा-खतीबा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने गांव बिझौरा से कुकुढ़ा की ओर जा रहा था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

-- बिझौरा का निवासी था मृतक, घर से कुकुढ़ा आते समय हुआ हादसा

केटी न्यूज/बक्सर   

सरेंजा-खतीबा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने गांव बिझौरा से कुकुढ़ा की ओर जा रहा था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

मृतक की पहचान इटाढ़ी थाना के बिझौरा निवासी रवि साह का पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मोहित किसी काम से बाइक से कुकुढ़ा जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की जानकारी के बाद घर मंे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कि जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच के बाद पुलिस अज्ञात वाहन व चालक का पता लगा रही है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।