Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

केटी न्यूज/डुमरांव

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के नवाडेरा के निषाद टोली में एक नव विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। वह अपने कमरे में पलंग पर मृत पाई गई। उसकी शादी अभी डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी तथा वह पांच महीने की गर्भवती थी। परिजनों ने ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा।

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

मृतका प्रिती चौधरी का मायका यूपी के बलिया जिले के राजपुर गांव है। मिली जानकारी के अनुसार निषाद टोली के उमेश चौधरी के पुत्र शंकर चौधरी व पंकज चौधरी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बलिया राजपुर के सगी बहनों क्रमशः प्रिती व सोनी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनका एक छोटा भाई भी यही पर रह पढ़ाई करता है। गुरूवार को दोनों बहन खाना बना रही थी। इसी दौरान बारिश आ गई।

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

जबकि घर के पुरूष सदस्य खेत पर काम करने गए थे। बारिश आने पर प्रिती अपने कमरे में चली गई। जब वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी बहन सोनी ने दरवाजा खटखटा उसे जगाने का प्रयास की। लेकिन, देर तक दरवाजा पिटने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो वह खेत पर काम कर रहे स्वजनों को इसकी सूचना दी। स्वजन किसी तरह दरवाजा खोल अंदर पहुंचे तो देखे कि वह अपने पलंग पर अचेतावस्था में पड़ी है।

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

तब लोग उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। हालांकि मृतका की बहन समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह के विवाद से इंकार किया। वही पुलिस को भी कोई ऐसे साक्ष्य नहीं मिले है

पलंग पर मृत पाई गई नव विवाहिता, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

जिससे इसे आत्महत्या या हत्या की संज्ञा दी जा सकें। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।