ऑटो रिक्शा के धक्के से दो जख्मी, हालत गंभीर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलबंर व चुरामनपुर के बीच अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से एक अधेड़ समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मियाेें को तत्काल गोलंबर के पास स्थित विश्वामित्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज चल रहा है।

ऑटो रिक्शा के धक्के से दो जख्मी, हालत गंभीर

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के गोलबंर व चुरामनपुर के बीच अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से एक अधेड़ समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। जख्मियाेें को तत्काल गोलंबर के पास स्थित विश्वामित्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। जख्मियों की पहचान गोलंबर निवासी दारोगा साह उम्र 60 वर्ष तथा अहिरौली निवासी 47 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में की गई है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है। विश्वामित्र अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राजीव कुमार झा ने बताया कि दोनों की हालत नाजूक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज गहन चिकित्सा कक्ष में चल रहा है।