अलाव की चिंगारी से राख हुई पशुपालक की झोपड़ी, गर्भवती भैंस की मौत

थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में सोमवार की रात अलाव की चिंगारी ने एक गरीब पशुपालक की खुशियों पर कहर बरपा दिया। आग लगने से झोपड़ीनुमा पशु आवास पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में एक गर्भवती भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक प्रभु राम के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अलाव की चिंगारी से राख हुई पशुपालक की झोपड़ी, गर्भवती भैंस की मौत

केटी न्यूज/राजपुर। 

थाना क्षेत्र के नागपुर पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में सोमवार की रात अलाव की चिंगारी ने एक गरीब पशुपालक की खुशियों पर कहर बरपा दिया। आग लगने से झोपड़ीनुमा पशु आवास पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में एक गर्भवती भैंस की झुलसने से मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना के बाद पीड़ित पशुपालक प्रभु राम के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।बताया जाता है कि प्रभु राम रात में पशुओं को चारा-पानी देने के बाद सोने चले गए थे। मच्छरों से बचाव के लिए पशुओं के पास ही अलाव जलाया गया था। देर रात इसी अलाव से निकली चिंगारी के कारण झोपड़ी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी आग की लपटों से घिर गई।

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर लोगों को जुटाया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। खूंटे से बंधी गर्भवती भैंस की मौत हो गई, जबकि दूसरी भैंस बुरी तरह झुलस गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह मौके पर पहुंचे और सरकारी पशु चिकित्सक को जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग की है।