Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

उपभोक्ता से 55 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

उपभोक्ता से 55 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

- दो अन्य की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए हो रही है छापेमारी

केटी न्यूज/डुमरांव

पिछले दिनों बैंक से 55 हजार रूपये की निकासी कर अपने घर जा रहे एक उपभोक्ता से स्टेशन रोड में पेट्रोल पंप के पास एक लाल रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन की संख्या में उचक्कों ने रूपयों से भरा बैग झपट लिया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उपभोक्ता से 55 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

जबकि इस घटना में शामिल दो अन्य की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार उचक्का की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव निवासी कमल किशोर उर्फ राकेश के पुत्र अनुप राम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाल रंग की अपाचे बाइक भी जप्त कर ली है।

उपभोक्ता से 55 हजार की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार, बाइक जप्त

थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुई है। पुलिस की मानें तो फरार चल रहे दो अन्य उचक्कें भी जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उनकी गिरफ्तारी के बाद हाल के दिनों में छिनतई व लूट की कई घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है। बताया जाता है कि अनुप गिरोह बना अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।