प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिये हमे साथ-साथ चलना होगा-रामनाथ ठाकुर

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हाथों को मजबूत करने के लिये हमे साथ-साथ चलना होगा-रामनाथ ठाकुर

-नगर के टीचर्स ट्रनिंग स्कूल के मैदान में डुमरांव विधान सभा का सम्मेलन आयोजित, जुटी नेताओं व कार्यकताओं की भीड़

-चारवाहा विद्याय नहीं स्कील विश्वविद्यालय चाहिए

केटी न्यूज, डुमरांव।  पांच दलों का हमार एनडीए का गठबंधन है, सभी को साथ मिलकर काम करना और चलना होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजनाएं बनाते हैं, उसका पैसा भेजते हैं, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के लोगों के विकास में खर्च करते हैं। एनडीए केन्द्र और राज्य की सरकारें 24 घंटे देश के लोगों के विकास के लिये काम करती है। वहीं विपक्षी पार्टी के नेता गलत प्रचार कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम करते हैं,

लेकिन जनता सभी को पहचान चुकी है। मोदी जी का आदेश है कि हमें बूथ स्तर पर काम करना है, जिसमें कोई वोटर छूटे नहीं और फर्जी जुटे नहीं। इस पर बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। उक्त बातें केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने डुमरांव के टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल परिसर में आयोजित डुमरांव विधान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन व संचालन जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। वहीं संयोजक के रूप में विद्यानंद विकल लोगों को मंच तक ले जाने में मदद कर रहे थे।

 राज्य के श्रम संसाधन मंत्री बोले-  इस वर्ष 2025 में विधान सभा चुनाव होने जा रहा है, जिसे हम 225 करके दिखाएंगे। एनडीए का माहौल बन गया है, नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ने जो विकास किया है, सभी जान रहे और देख रहे हैं और मिल भी रहा है। हमें चुनाव के समय फिल्ड में निकलना है, जो कार्य हुए हैं जनता से मिल बताना है। एक वोट छूटे नहीं और फर्जी जुटे नहीं इस पर भी ध्यान देते हुए आगे बढ़ना है।

लालू यादव ने बिहार में चरवाहा विद्यालय खुलवाया था, लेकिन हमें स्कील विश्वविद्यालय की जरूरत है, जिसका सपना नीतीश कुमार पूरा करने जा रहे हैं। एनीडीए के पॉचों पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ पर एक साथ काम करने से ज्यादा सहूलियत होगी और हम सब पर भारी पड़ेंगे। सबका साथ, सबका विकास के तर्ज पर हमें आगे काम करना होगा, और हम शतप्रतिशत सफल होंगे।

एनडीए गठबंधन के अन्य प्रमुख नेतओं ने क्या कहा- पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा कि हलोगों का मजबूत गठबंधन है। देश और राज्य का विकास हर क्षेत्र में तेजी के साथ हो रहा है। हमें विधान सभा चुनाव में जाना है, यही विकास की रफ्तार हमारे जीत का सूत्रधार होगा। वहीं लोजपा की रेखा गुप्ता ने कहा कि आपहरण और डकैती के चंगुल से बिहार पूरी तरह से निकल वकिास किओर अग्रसर हो चुका है। एमएलसी हुलास पांडेय ने कहा कि राज्य का विकास 2005 के बाद जो हुआ है, उसे पूरा देश देख रहा है। कभी बिजली, पानी और सड़क और शिक्षा के लिये लोग तरसते थे,

आज फर्राटे भरते हुए लोग अपने गांव और शरह की सड़कों और गलियों से गुजर रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक स्कूलों का जाल बिछ गया है। वहीं विधान सभा के उप नेता ललन सर्राफ का कहना था कि हमें क्रांतिकारियों की इस धरती डुमरांव को आजाद कराना है। नीतीश का साथ देना है, हर बूथ पर हमारी जीत सुनिश्चित है। मैने आपातकाल के समय नीतीश के साथ 11 महीना जेल में गुजारें हैं, वो जो कहते हैं करके दिखाते हैं।

मौके पर अंजुम आरा, शीला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, पिंकी पाठक, प्रीति पटेल, प्रतिभा सिंह, सुनीता राय, बंटी शाही, दिनेश सिंह, हुलास पांडेय, प्रशांत सिंह उर्फ सोनू, बिनोद राय, रामकुमार सिंह, सीता सिंह, कमलेश सिंह, राहुल सिंह, बिंध्याचल कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, शनी कुमार सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।