महागठबंधन में रार: बक्सर में दीपांकर भट्टाचार्य ने लोकसभा सीट पर पेश की माले की दावेदारी

महागठबंधन में रार: बक्सर में दीपांकर भट्टाचार्य ने लोकसभा सीट पर पेश की माले की दावेदारी

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर लोक सभा की सीट पर महागठबंधन के घटक दलों के बीच रार बढ़ने लगी है। बता दें कि यहा से अबतक राजद लोस चुनाव लड़ते रही है। दो दिन पहले ही कांग्रेस ने भी अपने नयें जिलाध्यक्ष के स्वागत के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर इस सीट पर दावा पेश किया था। वही बुधवार को बक्सर पहुंचे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी अपने संबोधन में इस क्षेत्र का माले का कार्यक्षेत्र बताते हुए बक्सर लोस सीट पर अपना दावा पेश किया। इसके पहले उन्हीं के पार्टी के डुमरांव विधायक डा अजित कुमार भी लोकसभा की सीट पर दावा कर चुके है। वही भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव के बयानों के बाद महागठबंधन में रार होना तय है। बता दें कि श्री भट्टाचार्या ने अपेन कामरेडो को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से लगने को कहा। उन्होंने कहा कि बक्सर का इलाका माले का गढ़ रहा है। यहा आज भी हमारे कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है। हम पहले भी यहा से दो बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने इस तर्क को देते हुए कहा कि हम यहा से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते है? जो सीटे हमें मिलनी है उसमें बक्सर भी हमारे लिए प्रमुख है। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यदि हम यहा से चुनाव लड़े तो अपने कार्यकर्ताओं की बदौलत जीतेंगे भी। उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह के बयान पर पलटवार भी किया और कहा कि ललन सिंह ने छोटे दलों की तुलना छोटे दुकानदारों से की थी। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में ऐसे बयानों को कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब बड़े और छोटे दल मिलकर काम करेंगे। उन्होंने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि हम 19 में 12 सीट जीते है। हमारी जीत का प्रतिशत अन्य पार्टियों की तुलना में बहुत बेहतर है। इसके पहले उड़ीसा टेªन हादसें में मरे लोगों को श्रद्धांजली दी गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में माले नेता व कामरेड मौजूद थे।