अज्ञात वाहन के धक्के से जख्मी युवक की मौत, पसरा मातम

केटी न्यूज/केसठ दसिंयाव चनवथ मार्ग पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रामपुर गांव निवासी मुन्ना पासवान (42) बताया जाता है। जो अपने गांव के एक साथी के साथ कही जा रहे थे। तभी उनके पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे जख्मी की स्थित भी नाजुक बनी हुई है। वही मौके पर पहुंची नावानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया है। मृतक जीवकोपार्जन करने के लिए मजदूरी का काम करता था। उसकी मृत्यु हो जाने से घर पर संकट छा गया। मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बसंत पांडे और बीडीसी मंजू देवी पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासन से मुवावजा दिलाने की बात कही।