मुख्यमंत्री के विचारों से प्रभावित हो दर्जनों लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य एवं विचारधारा से प्रभावित होकर बिहार के सभी जिलों सहित प्रदेश में भी लोग लागातार जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के विचारों से प्रभावित हो दर्जनों लोगों ने ली जदयू की सदस्यता

केटी न्यूज/बक्सर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्य एवं विचारधारा से प्रभावित होकर बिहार के सभी जिलों सहित प्रदेश में भी लोग लागातार जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय बक्सर में भी जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के समक्ष दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में हरेन्द्र सिंह, रजनीश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, केदार शाह, चंदन सिंह, नरेंद्र कुमार चौधरी, ओखा चौधरी, अरविंद चौधरी, गोलू तिवारी, हरेंद्र चौधरी, भगवान दयाल चौधरी, धनजी कुमार सिंह, रवि तिवारी, रमन सिंह, शक्ति शर्मा, रोहित पांडे व रोहित दुबे आदि शामिल रहे।  मौके पर जदयू नेता संजय कुमार सिंह, विश्वनाथ पासवान, आजाद सिंह राठौड़, विजय कुशवाहा, फूलचंद कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, ब्रिजेश यादव, सुरेश चौहान आदि मौजूद थे।