Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता,3 लोग पहुंचे सीधे यमराज के पास

बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।गूगल मैप के सहारे चल रही गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई पड़ी।

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता,3 लोग पहुंचे सीधे यमराज के पास
Accident

केटी न्यूज़/उत्तर प्रदेश 

बरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।गूगल मैप के सहारे चल रही गाड़ी पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने रामगंगा नदी पर जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त गाड़ी दिखाई पड़ी। गाड़ी में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता,3 लोग पहुंचे सीधे यमराज के पास

बरेली में ये हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र के खलपुर इलाके में हुआ है। जहां रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से गाड़ी नीचे जा गिरी। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। गाड़ी मे सवार फर्रुखाबाद के विवेक कुमार, अमित और कौशल थे। गाड़ी दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी। बताया जा रहा है की तभी अधूरे पुल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी। 

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता,3 लोग पहुंचे सीधे यमराज के पास

जब ग्रामीणों ने सुबह घटनास्थल पर जाकर देखा तो आसपास खून पड़ा हुआ था। गाड़ी में देखा तो तीनों की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीनों की शिनाख्त हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि सभी लोग गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता,3 लोग पहुंचे सीधे यमराज के पास

इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि गाड़ी में लगे जीपीएस के सहारे सभी लोग जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।परिवार के लोग अब विभागीय अधिकारियों को दोषी मान रहे हैं। परिवार का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही से पुल को अधूरा छोड़ दिया और कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। पुल पचास फुट ऊंचा था। कार के नीचे गिरते तीनों की मौत हो गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।