हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हुई। सभी लोग सासनी से गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे।

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस के बीच हुई भीषण भिड़ंत
Accident

केटी न्यूज़ / हाथरस

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मैक्स और रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हुई। सभी लोग सासनी से गमी में शामिल होकर आगरा के खदौली के गांव सेमरा लौट रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई, जब हाथरस जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 93 पर एक रोडवेज बस ने पीछे से एक वैन को टक्कर मार दी थी। जोरदार टक्कर से मैक्स में सवार लोग काफी दूर गिरे और मौके पर ही दम तोड दिया।

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने कहा कि आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस ने आगे निकलने की कोशिश में वैन को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कंवरपुर गांव के पास हुई। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

जिनमें से 11 का हाथरस में और पांच लोगों का उपचार अलीगढ़ में किया जा रहा है। मृतकों की पहचान इरशाद, मुन्ने खान, मुस्कान, टल्ली, तबस्सुम, नजमा, भोला,खुशबू, जमील, छोटे, अयान, सुफियान, अल्फाज, शोएब और इशरत के रूप में हुई है। मामले में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।