माता रानी के आगे डांस करते हुए लड़के की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दुर्गा जागरण के दौरान डांस करते समय एक लड़के की मौत हो गई है।यह मामला सदरपुर थाना क्षेत्र का है।

माता रानी के आगे डांस करते हुए लड़के की हुई मौत
Accident

केटी न्यूज़/सीतापुर

उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में दुर्गा जागरण के दौरान डांस करते समय एक लड़के की मौत हो गई है।यह मामला सदरपुर थाना क्षेत्र का है। दुर्गा जागरण में डांस करते वक्त वह अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई।अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जागरण में भगदड़ की स्थिति हो गई।  मृतक लड़का एक यूट्यूबर था। 

मृत लड़के की पहचान विकास चौहान के रूप में हुई है। विकास एक यूट्यूबर था और शॉर्ट वीडियो बनाता था।घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता लगा तो जागरण में भगदड़ मच गई। परिवार वालों ने भी पुलिस को सूचना देना जरूरी नहीं समझा और आनन-फानन में लड़के का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से इलाके के लोगों में मायूसी छा गई है।