अवैध तरीके से बना रहे थे 'पटाखा' अचानक हुआ धमाका,हाथ-पैर के उड़े चीथड़े

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक विस्फोट की खबर सामने आई है।घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव की है।यहां एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय धमाका हो गया।

अवैध तरीके से बना रहे थे 'पटाखा' अचानक हुआ धमाका,हाथ-पैर के उड़े चीथड़े
Accident

केटी न्यूज़/गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक विस्फोट की खबर सामने आई है।घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज गांव की है।यहां एक बंद मकान में पटाखा बनाते समय धमाका हो गया।इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। 

जिस घर में विस्फोट हुआ, उस घर की पूरी फैमिली पंजाब के जालंधर में रहती है। उसके खाली पड़े घर में गांव के ही कुछ लोग दीवाली के लिए अवैध तरीके से पटाखा बना रहे थे, जिसमें अचानक धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि यह धमाका इतना भीषण था कि घर की दीवार भी ढह गई और आसपास के घरों में भी दरार आ गईं। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार घायलों के हाथ-पैर के चीथड़े उड़ गए। 

पुलिस के अनुसार मकान में पटाखा अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। दोपहर बाद मोहम्मद फारुख के बंद मकान में गांव के ही कुछ लोग अवैध रूप से पटाखा बना रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गये थे।उन पांचों की पहचान इश्तियाक, अयास, कृष्ण कुमार , आकाश और लल्लू  के रूप में की गई है।

सभी घायलों को फौरन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर ले जाया गया।स्वास्थ्य केंद्र में दो लोंगों को मृत घोषित कर दिया गया और घायलों को इलाज के लिए राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय भेज दिया गया है। जिन दो लोगों की इस हादसे में जान गई है उनकी पुष्टि आकाश और लल्लू के तौर पर हुई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।