Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चंदौली में कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत

चंदौली। यूपी कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय गुरुवार को जनपद दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 14 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई शिविर का उद्घाटन करेंगे।

चंदौली में कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर, कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली। यूपी कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय गुरुवार को जनपद दौरे पर पहुंचे। उन्होंने 14 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान लोकतंत्र और संविधान से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षक चर्चा करेंगे, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विषयों पर प्रोफेसर अवधेश प्रधान, सतीश राय, आनंद दीपायन, आरके मंडल, क्षेमेंद्र त्रिपाठी, और अन्य विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। शिविर में ग्रुप डिस्कशन, कांग्रेस की नीतियों और मौजूदा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। लीडरशिप विकास और लोकतंत्र की बारीकियों पर ध्यान दिया जाएगा।

शिविर में यूपी के सभी जिलों से 300 चयनित कार्यकर्ता, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के पदाधिकारी भाग लेंगे। उद्घाटन के मौके पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेसी देशभक्ति गीतों के साथ नगर भ्रमण करेंगे। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहते हुए बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।