केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में मंगलवार को राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रांत स्तरीय नेता व जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा के राजू तिवारी, रालोमो के मदन चौधरी तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यकर्ता सम्मलेन की शुरूआत की। जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के उदघाटन के बाद स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य प्रांतीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी को एक बड़ा माला पहना एक साथ सम्मानित करने के साथ ही उन्हें अंग वस्त्र से भी सम्मानित किया गया।
बिकसित राज्य की तरफ बढ़ रहा है बिहार - दिलीप जायसवाल
सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले के बिहार और आज के बिहार में अंतर आप महसूस करतें होंगे। पहले जहां अपराध व अपराधियों का बोलबाला था, वही आज लॉ एंड आर्डर की सरकार है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चहुंमुखी विकास की धारा में बह चला है और बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह की ओर देखते हुए कहा की आपके चेहरे की रौनक बता रही है कि आपकी सरकार आज भी है और कल भी रहेगी। उन्होंने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव भी एनडीए के सभी घटक दल पूरी मजबूती से लड़ेंगे तथा एक बार फिर से बिहार में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकारी बनेगी।
मॉडल शहर बनेगा बक्सर - संतोष निराला
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने विकास के क्षेत्र में कई मील के पत्थर स्थापित किए है। आने वाले समय में बिहार के साथ साथ बक्सर को विकसित बनाने का प्रयास चल रहा है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से बक्सर मॉडल शहर बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शहर के साथ ही रेलवे स्टेशनों का विकास भी तेजी से हो रहा है।
2025 में पार होगा 225 - उमेश कुशवाहा
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को कार्यकर्ता और जनसमूह के बीच रखा और कहा कि आने वाले 2025 के विधानसभा का चुनाव एनडीए मजबूती से एक साथ लड़ेगी और इस बार 225 से भी अधिक सीट एनडीए के खाते में आएगा। उन्होंने कहा कि पुनः आप लोगों के सहयोग से एनडीए की सरकार बनेगी।
सम्मेलन को सम्बोधित करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शम्भू सिद्धार्थ एवं अशोक भट्ट ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने की बात की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की जनता विकास की राजनीति करने वालांे तथा जाति की राजनीति करने वालों के बीच फर्क को समझ रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन को अनिल कुमार सिंह, राजू तिवारी, मदन चौधरी आदि ने भी संबोधित किया और कहा की एनडीए की चट्टानी एकता आने वाले विधानसभा में दिखेगी और हम सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रहें हैं। सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, केदारनाथ तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, बलिराम कुशवाहा, विंध्याचल सिंह जिलाध्यक्ष, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव तिलकधारी पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, भाजपा नेता पंकज कुमार उर्फ शक्ति राय, दीपक यादव, रोहित सिंह, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, राहुल कुमार, रानी चौबे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, पूनम रविदास, निर्भय राय, मनोज पाण्डेय, इन्द्रजीत बहादुर सिंह, सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, बिनोद राय, प्रमोद मिश्र, मिठाई सिंह, अजय भट्ट, अजय वर्मा, सोनू राय, लक्ष्मण शर्मा, सुनील कुमार, उमाशंकर राय समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।