Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

- बक्सर में आनंद मोहन का हुआ भव्य स्वागत, वीर कुंवर सिंह को नमन कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे पूर्व सांसद

केटी न्यूज/बक्सर

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

शाहाबाद वीरों व बलिदानियों की धरती रही है। यहा आने पर नई उर्जा मिलती है। बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता हमे प्रेरणा देती है। उक्त बातें पूर्व सांसद व बिहार के बाहुबली नेता कहे जाने वाले आनंद मोहन ने रविवार को बक्सर के रामलीला मंच से कही। वे यहां फ्रेड्स ऑफ आनंद व चंद्रशेखर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुए अपने सम्मान समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि 16 वर्षों बाद जेल से छूटा हूं। इस दौरान राजनीति बहुत बदल गई है

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

लेकिन लोगों का जो प्यार दुलार मेरे प्रति है, मैं इसका कायल हूं। इसके पहले बक्सर पहुचने पर वे सबसे पहले वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थापित कुंवर सिंह की मूर्ति को माल्यापर्ण किए तथा बोले कि बाबू कुंवर सिंह से संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। वही कार्यक्रम स्थल पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। आनंद मोहन ने कहा कि वे यहां

शाहाबाद की धरती से मिलती रही है उर्जा - आनंद मोहन

सिर्फ राजनीति साधने नहीं बल्कि अपने पुराने मित्रों व शुभचिंतकों से मिलने तथा उन्हें धन्यवाद देने आए है। वही उनकी पत्नी लवली आनंद ने कहा कि लोगों की दुआओं के बदौलत ही 16 साल बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है। लवली आनंद ने इस सम्मान के लिए लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूद्र प्रताप सिंह व संचालन डा आशुतोष कुमार सिंह ने किया। मौके पर राघवेन्द्र उज्जैन, रवि राज, रामजी सिंह, अश्विनी वर्मा, फाईटर सिंह समेत उनके सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।