Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

डुमरांव महाराजा की प्रतिमा के सवाल पर आनंद मोहन के सामने ही भिंड़े उनके समर्थक

डुमरांव महाराजा की प्रतिमा के सवाल पर आनंद मोहन के सामने ही भिंड़े उनके समर्थक

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को बिहार के चर्चित नेता व पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह के सम्मान समारोह में उनके समर्थकों के दो गुट आपस में भिंड़ गए। इस दौरान हाथापाई भी हुई। जबकि आनंद मोहन व उनकी पत्नी लवली आनंद मंच पर ही बैठे थे। लोगों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन वे तबतक शांत नहीं हुए जबतक मीडियाकर्मियों ने उनका वीडियो बनाना शुरू नहीं किया। बहरहाल मीडिया का कैमरा चमकते ही उनका आक्रोश ठंडा पड़ गया। जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह के दौरान एक

डुमरांव महाराजा की प्रतिमा के सवाल पर आनंद मोहन के सामने ही भिंड़े उनके समर्थक

वक्ता डुमरांव अनुमंडल कार्यालय परिसर में महाराजा बहादूर कमल सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करवाने की गुहार आनंद मोहन से लगा रहे थे। इसी दौरान मंच के सामने बैठे किसी ने कहा दिया कि इस मुद्दे को यहां उठाने से बेहतर है कि आपके गांव के ही जदयू के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह है उनके सामने उठाया जाए। इस बात का विरोध उसके बगल में बैठे दूसरे व्यक्ति ने किया। इसी बात को ले दोनों के बीच हाथापाई तक हो गई। वही आनंद मोहन व लवली आनंद इस दौरान मंच से ही यह तमाशा देख रहे थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।