Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

आभूषण व्यवसायी लूटकांड में दो हिरासत में, शीघ्र होगा खुलासा

आभूषण व्यवसायी लूटकांड में दो हिरासत में, शीघ्र होगा खुलासा

केटी न्यूज/नावानगर

शुक्रवार की देर शाम सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के टिकपोखर गांव के पास हुए आभूषण व्यवसायी राजन कुमार उर्फ गोल्टू सोनार से हुए एक लाख नगद तथा चांदी लूटकांड के उदभेदन के करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो लूटकांड में संलिप्त दो लूटेरों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ही

आभूषण व्यवसायी लूटकांड में दो हिरासत में, शीघ्र होगा खुलासा

अब तक इसकी जानकारी किसी को नहीं दे रही है। बता दें कि शुक्रवार को सोनवर्षा से अपनी दुकान बंद कर एनएच 319 के रास्ते बाइक से अपने गांव जा रहे आभूषण व्यवसायी गोल्टू से बाइक सवार लूटेरों ने हथियार के बल पर एक लाख रूपए नगद तथा कुछ पुराने चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था तथा भोजपुर पुलिस के सहयोग से लूटेरों की धरपकड़ का अभियान शुरू किया था। जानकारों की मानें तो वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान तथा मोबाईल सर्विलांस के आधार पर पुलिस लूटेरों तक पहुंच सकी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।