स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व लचर व्यवस्था के खिलाफ निकाला पदयात्रा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व लचर व्यवस्था के खिलाफ निकाला पदयात्रा, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में निकला था पदयात्रा

केटी न्यूज/डुमरांव

स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, मरीजों का शोषण, लचर व्यवस्था, सरकारी तथा निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ रविवार को टुड़ीगंज से कृष्णाब्रह्म तक पदयात्रा निकाला गया। पदायात्रा के अंत में एसडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यह पदयात्रा सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता हरेकृष्ण यादव के नेतृत्व में निकाला गया था। इस दौरान हरेकृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों व कर्मियों की मनमानी चरम है। कोई अपनी ड्यूटि करने को तैयार नहीं है। वही निजी अस्पताल लूट मचा कर रखे है। जिले में अवैध तरीके से अल्ट्रा साउंड का संचालन कर नियम विरूद्ध भू्रण परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में लिंगानुपात दिन प्रतिदिन घटते जा रहा है। अल्ट्रा साउंड के आड़ मंे लिंग परीक्षण कर गर्भापात तक करवाया जा रहा है।

जिसका प्रमाण जिले का घटता लिंगानुपात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में प्रति एक हजार बच्चों पर 932 लड़कियों का जन्म हुआ था। जबकि 2022 में घटकर मात्र 788 हो गया है। जो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार व उनके सचिवालय में दायर परिवाद पर क्षेत्रिय उपनिदेशक अखिलेश कुमार सिंह व बक्सर सीएस के नेतृत्व में जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों तथा अल्ट्रा साउंड सेंटरों की जांच के लिए एक टीम गठित किया गया था।

लेकिन यह टीम जांच के बदले मामले की लीपापोती में जुट गई है। कई निजी अस्पतालों में सिर्फ प्रसव व आपरेशन किया जा रहा है। वहा डाक्टर के नाम का बोर्ड तो लगा है लेकिन डाक्टर नदारद है। इसकी जानकारी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बल्कि सेटिंग के खेल में उनका धंधा बेरोक टोक चल रहा है।

हरेकृष्ण ने कहा कि जांच टीम के सामने तथ्य रखने के बावजूद अबतक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे, बल्कि न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था की यह बदहाली जिलेवासियों खासकर गरीब लोगों के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का आयोजन समाज को

स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व लूट खसोट की जानकारी देने तथा मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को आगाह करने के लिए किया गया है। मौके पर धमेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र यादव, लक्ष्मण यादव, हरिनाथ राम, हरेन्द्र यादव, लक्ष्मण राम, रीना देवी, नीतू कुमारी, संदीप यादव, लाल्टू यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।