Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के कारण मौसम में हुए परिवर्तन से आम से लेकर खास सभी प्रभवित हैं। वातावरण का तापमान कम रहने के कारण सरकारी अस्पताल से लेकर निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों में ठंड में होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सर दर्द, बदन दर्द, ज्वाइंट दर्द, स्कीन, गले में खरास, टांसिल जोड़ों का दर्द, हार्ट अटैक, डायरिया आदि के मरीजों की सख्या में इजाफा होने लगा है।

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

केटी न्यूज/डुमरांव 

कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के कारण मौसम में हुए परिवर्तन से आम से लेकर खास सभी प्रभवित हैं। वातावरण का तापमान कम रहने के कारण सरकारी अस्पताल से लेकर निजी नर्सिंग होम व क्लीनिकों में ठंड में होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, सर दर्द, बदन दर्द, ज्वाइंट दर्द, स्कीन, गले में खरास, टांसिल जोड़ों का दर्द, हार्ट अटैक, डायरिया आदि के मरीजों की सख्या में इजाफा होने लगा है। उच्च रक्तचाप वाले मरीजों का हार्ट अटैक ब्रेन हेमरेज होने का खतरा बढ़ गया है। 

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

सोमवार को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में पहुंचने वालों में मरीजों में सबसे अधिक सदर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, ज्वाइंट दर्द के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर सुमित सौरभ ने बताया कि बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ने से सर्दी, खांसी, बुखार व सांस में तकलीफ के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

इस मौसम में सांस संबंधी बीमारियां व एलर्जी व स्कीन की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे मौसम में लोगों को कुछ सामान्य एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौसम में गर्भवती, बूढ़े और बच्चों को खास परहेज बरतने की जरूरी है। घर से निकलते वक्त शरीर को पूरी तरह ढक कर ही निकले। महिला डॉक्टर प्रेमा कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था में महिलाओं को सर्दी के मौसम में परेशानी होती है। विशेषज्ञ महिला चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवाई लेनी चाहिए।

ठंड में मौसमी बीमारियां बढ़ी, अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे रहे ज्यादा मरीज

सर्दी से संक्रमित मरीजों से दूर रहने, अपने भोजन में विटामीन सी, विटामीन सी, विटामीन डी और जिसमें भरपूर पोषक तत्व को अपने डाइट में शामिल करने की अपील की है। हमारा शरीर एक निश्चित तापमान में काम करने का आदि होता है अगर इस तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आ जाए तो हमारे शरीर के अंगों की कार्य क्षमता बुरी कदर प्रभावित होती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।