Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीबी उन्मूलन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले में जल्द ही 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

- अभियान के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों और कर्मियों को किया जाएगा प्रशिक्षित

- ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट, टेक्नोलॉजी तथा अन्तर्विभागीय समन्वय पर जोर रहेगा

- सीएचओ व आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से उच्च जोखिम वाले लोगों को किया जाएगा जागरूक 

केटी न्यूज/बक्सर 

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीबी उन्मूलन को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले में जल्द ही 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

इस क्रम में राज्य मुख्यालय के द्वारा जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों व कर्मियों का प्रशिक्षण भी शुरू किया जा चुका है। इसके बाद जिला व प्रखंड स्तर पर अधिकारियों, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने बताया कि इसके पूर्व राज्य के 10 जिलों में 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान चलाया गया था।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

दूसरे चरण के तहत बक्सर समेत अन्य जिलों में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट के साथ साथ अन्तर्विभागीय समन्वय पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही, जिले के सभी प्रखंडों के सभी उच्च जोखिम वाले समुदाय में टीबी स्क्रीनिंग और जांच करना सुनिश्चित किया जाए। 100 दिवसीय अभियान के

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

दौरान प्रतिदिन आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कम से कम 12 चिन्हित उच्च जोखिम वाले चिह्नित मरीजों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) में सी- बैक फार्म भर कर जागरूक किया जाएगा। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) द्वारा प्रतिदिन 100 उच्च जोखिम युक्त व्यक्तियों में टीबी स्क्रीनिंग कर निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

100 दिवसीय अभियान से कार्यक्रम के उद्देश्य को गति मिलेगी 

जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि फिलवक्त जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले के सभी 139 पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में आगामी दिनों में शुरू होने वाले 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान से कार्यक्रम के उद्देश्य को गति मिलेगी। 100 दिन के कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक लोगों का जांच और स्क्रीनिंग किया जाए। इसके लिए भी प्रयासों को तेज किया जाएगा।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान का मुख्य उद्देश्य निदान और उपचार सहित कई अन्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, समाज के निचले तबके के लोगों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। इसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों सहित समाज या शिक्षा से वंचित के अलावा हाशिए पर रहने वाले समुदाय और मधुमेह, एचआईवी और कुपोषण जैसी सह- रुग्णता वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका की जाएगी निर्धारित 

डॉ. शालिग्राम पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में संभावित टीबी रोगियों की पहचान (स्क्रीनिंग), जांच, उपचार, निक्षय पोषण योजना और निक्षय मित्र के माध्यम से पोषण किट का आपूर्ति की जाएगी। इन कार्यों में सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्धारित करने के लिए सभी प्रखंडों को निर्देशित किया जाएगा।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

साथ ही, अभियान के दौरान अधिक से अधिक टीबी मरीजों की पहचान और जांच के अलावा अन्य सभी कार्यों को शत प्रतिशत पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी एक गंभीर संचारी रोग है। इसकी जांच और उपचार समय पर नहीं किया जाए तो एक दूसरे से संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

अगर किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, बुखार या बलग़म में खून का आना, वजन में कमी, भूख नहीं लगने की शिकायत हो तो स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच कराना चाहिए। ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके।

जिले में जल्द शुरू होगा 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान, तैयारी शुरू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।