Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

केटी न्यूज/डुमरांव  

जदयू के पूर्व विधानसभा प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा आपने साथियो और कार्यकर्ताओं के साथ छतनवार पंचायत के अहिरवहन राय के डेरा प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले अभिभावकों की शिकायत पर उक्त स्कूल में पहुंच पूरी जानकारी ली। एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया की विद्यालय की स्थिति बहुत खराब है, विद्यालय का मेन गेट का दीवार और फाटक टूट कर लटका हुआ है।

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

उसी तरफ से बच्चों का आना-जाना प्रतिदिन रहता है, कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। इतना ही नहीं विद्यालय में बच्चो को पेयजल के लिये भी तरसना पड़ता है। इस भीषण गर्मी में खराब पड़ चापाकल को बनाया नहीं जा सका है। बच्चे प्यास लगने पर घर की तरफ भागते हैं, ऐसे में सहज अनुमान लगाया जा सकता है की स्कूल की स्थिति क्या है।

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

अभिभावकों की यह भी शिकायत थी की बरसात में विद्यालय के का छत से पानी टपकता है, यहां के विधायक अजीत कुमार को स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी दी है लेकिन उनको आने का समय नही है, लगता है किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मेरे द्वारा डीएम अंशुल अग्रवाल से मांग किया है कि इस विद्यालय को जल्द-से-जल्द सुधारा जाए नही तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

जो स्कूल की परिस्थितियां हैं बच्चो का जीवन खतरे में है। मौके पर जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रीति पटेल, डुमरॉव प्रखंड पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र कुशवाहा, ओम प्रकाश, रौशन यादव, जगजीवन राम, तेज नारायण यादव, सत्येन्द्र यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

डुमरांव विधायक कान और आंख में तेल डालकर सोये है - रवि उज्ज्वल कुशवाहा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।