
केटी न्यूज/राजपुर
अहियापुर ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने इस घटना में लापरवाही बरतने वाले अहियापुर के चौकीदार रितेश पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।डीआईजी का मानना है कि चौकीदार ने इस घटना में भारी लापरवाही बरती है तथा शुक्रवार की घटना की विस्तिृत जानकारी स्थानीय थाने को नहीं दी थी। चौकीदार की लापरवाही से ही इतनी बड़ी घटना को समय रहते नहीं रोका जा सका है।

वहीं, इस मामले में राजपुर थानाध्यक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है। पीड़ितों द्वारा थानाध्यक्ष पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। डीआईजी ने बताया कि थानाध्यक्ष पर लग रहे आरोपों की जांच की जा रही है। इस जांच में दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, महकमे द्वारा डायल 112 की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। इस बात की जानकारी ली जा रही है कि डायल 112 की टीम को समय रहते सूचना मिली थी कि नहीं और सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर समय से पहुंच पाई थी कि नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि इस मामले में डायल 112 टीम की लापरवाही उजागर हुई तो पूरी टीम पर कार्रवाई की जाएगी।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।