बागीचे की रखवाली के दौरान रहस्यमय ढंग से गायब हुआ अधेड़, हत्या की आशंका जता रहे परिजन
डुमरांव में एक अधेड़ पिछले दो दिनों से रहस्यम ढंग से लापता हो गया है। उसके लापता होने पर परिजन काफी परेशान है तथा हत्या की आशंका जता है। वहीं परिजनों के तहरीर पर शिकायत दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
-- डुमरांव के कैंब्रिज स्कूल के समीप स्थित बागीचे का था केयर टेकर, रक्षाबंधन की रात से ही है लापता, परिजनों की तहरीर में जांच में जुटी पुलिस
-- एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड ने लिया घटना स्थल का जायजा
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव में एक अधेड़ पिछले दो दिनों से रहस्यम ढंग से लापता हो गया है। उसके लापता होने पर परिजन काफी परेशान है तथा हत्या की आशंका जता है। वहीं परिजनों के तहरीर पर शिकायत दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है तथा डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने तत्काल वरीय अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराते हुए मौके पर फारंेसिक जांच टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाया। शाम तक घटना स्थल पर पहुंची फारेंसिक जांच टीम कई साक्ष्य एकत्र कर अपने साथ ले गई है। वहीं समाचार लिखे जाने तक डॉग स्क्वायड भी अपने तरीके से इस मामले के उद्भेदन का प्रयास कर रहा था।
लापता हुआ अधेड़ 55 वर्षीय ओकील पासी मूल रूप से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहथुआ गांव का रहने वाला है तथा वह डुमरांव के वार्ड 26 स्थित अवतार बंगाली की गली (पासी टोला) में अपने बेटी राबड़ी देवी के घर रह खेती तथा अन्य कार्यों में हांथ बटांता था।
मिली जानकारी के अनुसार उसके बेटी के ससुराल पक्ष के लोग डुमरांव के हरनही रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल के बगल में दीनानाथ प्रसाद के खेत तथा बागीचे की रखवाली करते है। ओकील पिछले चार वर्षों से अपने बेटी के घर रहता था तथा रात में उक्त बागीचे की रखवाली करता था। बागीचे के अंदर ही केयर टेकर के लिए घर बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन (शुक्रवार) की रात करीब 8 बजे घर से खाना खाकर बागीचे में गया था, इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल सका है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी राबड़ी खाना लेकर जब बागीचे में पहुंची तो वहां कोई नहीं था। जिस कमरे में वह सोता था, उसमें ताला लगा हुआ था, इसके अलावे मेन गेट अंदर से बंद था।
राबड़ी की माने तो वह किसी तरह बागीचे के अहाते के अंदर आई तो कमरे के बाहर टंगे बैग में चाबी मिला, लेकिन मेरे पिता का कुछ पता नहीं चल सका।
इसके बाद हमालोग पूरे दिन उनकी तलाश किए, लेकिन कही भी जब कुछ जानकारी नहीं मिली तब परिजन थक हारकर डुमरांव थाना पहुंचे तथा उनके गायब होने की लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रविवार को डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, एसआई गौतम कुमार, पीएसआई शैलेन्द्र कुमार शर्मा के साथ ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा परिजनों तथा आस के खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर कई तरह की जानकारी जुटाई। हालांकि, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
उसका सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। रविवार को लापता अधेड़ के दोनों पुत्रों गुड्डु पासी व मुकेश पासी तथा एक अन्य बेटी शोभान्ती भी डुमरांव पहुंच अपने पिता की पड़ताल की तथा स्थानीय पुलिस से पिता की शीघ्र तलाश करने की गुहार लगाई।
-- हत्या की आशंका से नहीं किया जा सकता है इंकार
अधेड़ के लापता होने के बाद से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं परिजनों द्वारा दबे जुबां हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, परिजन खुलकर बोलने से परहेज कर रहे है। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद
-- कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस
वहीं, इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लापता अधेड़ की तलाश में जुट गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों की आशंका के अलावे कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
