BREAKING NEWS:डुमरांव में पत्नी से विवाद के बाद दो बच्चों के पिता ने फांसी लगा की आत्महत्या
पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे डुमरांव थाना क्षेत्र के कुल्हवा गांव की है। पुलिस को बुधवार की सुबह इसकी जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
केटी न्यूज/डुमरांव

मृतक की पहचान स्थानीय गांव निवासी स्व अलगू राम के 21 वर्षीय पुत्र बिरेंद्र राम के रूप में हुई है। बिरेंद्र दो बच्चों का पिता भी है। इस घटना से उसके बच्चे अनाथ हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम उसका अपनी पत्नी पुनीता देवी से विवाद हो गया था, इसके बाद वह देर रात फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।
इधर उसकी पत्नी को लगा था कि विवाद के बाद वह आक्रोश में आकर अकेले सो गया होगा, लेकिन जब सुबह में भी वह बाहर नहीं निकला तो पत्नी को शक हुआ तथा जब देखी तो वह फंदे पर लटका था।
इसके बाद पुनीता ने शोरगुल कर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। ग्रामीणों ने ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही डुमरांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को फंदे से उतार पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डुमरांव की प्रभारी थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।