कैमूर में हुए हादसे में देवढ़िया गांव के दो लोगों की मौके पर मौत

राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में बुधवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब गांव के दो लोगों की सीमावर्ती कैमूर जिले में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंची। हादसा कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकलपुर पुल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर उछलकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरे। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

कैमूर में हुए हादसे में देवढ़िया गांव के दो लोगों की मौके पर मौत

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में बुधवार सुबह उस समय मातम पसर गया, जब गांव के दो लोगों की सीमावर्ती कैमूर जिले में हुए सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंची। हादसा कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकलपुर पुल के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार कई फीट दूर उछलकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरे। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव निवासी जगनारायण सिंह एवं धर्मराज राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों किसी आवश्यक कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज गति की कार ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।उधर, घटना की सूचना जैसे ही देवढ़िया गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों मृतक मिलनसार और मेहनती स्वभाव के थे, जिनकी अचानक मौत से हर कोई स्तब्ध है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार कार चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।