डुमरांव में बेटी के ससुराल आए वृद्ध का नहर के चाट में मिला शव

अपनी बेटी के ससुराल आए एक वृद्ध की नहर के चाट में डूबने से मौत हो गई है। बुधवार को खिरौली गांव से पश्चिम डुमरांव रजवाहा के चाट में उसका शव उतराया मिला।

डुमरांव में बेटी के ससुराल आए वृद्ध का नहर के चाट में मिला शव

केटी न्यूज/डुमरांव 

अपनी बेटी के ससुराल आए एक वृद्ध की नहर के चाट में डूबने से मौत हो गई है। बुधवार को खिरौली गांव से पश्चिम डुमरांव रजवाहा के चाट में उसका शव उतराया मिला।जब ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान का प्रयास शुरू किया। थोड़ी देर बाद उसकी शिनाख्त नवानगर थाना क्षेत्र के बिचली भरौली गांव निवासी 65 वर्षीय भोला भर के रूप में की गई।मिली जानकारी के अनुसार उसकी बेटी ममता की शादी खिरौली निवासी शिव प्रसाद राय के पुत्र बबलू राय से हुई थी।

मृतक के नाती बिट्टू राय ने बताया कि नाना चार-पांच दिन पहले खिरौली आए थे। मंगलवार को करीब 11 बजे खाना खाने के बाद वे सिमरी थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव जाने की बात का घर से निकले थे। संभवत: खिरौली से निकलने के बाद वे शौच के लिए नहर के चाट की तरफ गए थे। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने से वे नहर में औंधे मुंह जा गिरे होंगे तथा पानी में डूबने से मौत हो गई।इधर नहर के चाट में वृद्ध का शव मिलने की खबर मिलने से खिरौली तथा आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही शव की पहचान होने के बाद उसकी बेटी ममता तथा नाती_पोतों समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।पुलिस मौके पर पहुंच शव को पानी से बाहर निकलवाने का प्रयास कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ी है।