Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

परसा फुटबॉल ऐकेडमी ने राजा मौर्यध्वज फुटबॉल चैलेंज शील्ड प्रतियोगिता में जीती बाजी

धार्मिक नगरी चिरान्द (डोरीगंज) में आयोजित राजा मौर्यध्वज फुटबॉल चैलेंज शील्ड प्रतियोगिता में परसा फुटबॉल ऐकेडमी, सारण ने डीएफए फुटबॉल क्लब, अरवल को रोमांचक मुकाबले में हराकर शील्ड पर कब्जा किया।

परसा फुटबॉल ऐकेडमी ने राजा मौर्यध्वज फुटबॉल चैलेंज शील्ड प्रतियोगिता में जीती बाजी

केटी न्यूज़ / छपरा

धार्मिक नगरी चिरान्द (डोरीगंज) में आयोजित राजा मौर्यध्वज फुटबॉल चैलेंज शील्ड प्रतियोगिता में परसा फुटबॉल ऐकेडमी, सारण ने डीएफए फुटबॉल क्लब, अरवल को रोमांचक मुकाबले में हराकर शील्ड पर कब्जा किया। गुरुवार को खेले गए इस मुख्य मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, और मैच समय तक बराबरी पर रहा।

पहले हाफ से लेकर मध्यांतर के बाद तक दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम बढ़त बनाने में सफल नहीं रही। मैच के अंत में, आयोजक मंडल ने ट्राई ब्रेकर का सहारा लिया। परसा फुटबॉल ऐकेडमी ने इस अवसर का पूरा लाभ उठाते हुए अंतिम मिनटों में एक गोल दागकर यह रोमांचक मुकाबला 1-0 से जीत लिया और शील्ड पर कब्जा जमाया।

इससे पहले, टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं गड़खा विधायक सुरेंद्र राम और राजद नेता रामबाबू प्रसाद ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बॉल को किक मारकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मौके पर विद्याभूषण राय, पप्पू, पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष राजेन्द्र राय, खेल प्रेमी कैप्टेन रामप्रवेश सिंह, जितेंद्र राम, माधो पासवान, मोहन पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।