मठिला नहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा, हर एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बधार स्थित नहर के पईन में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मठिला नहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या या हादसा, हर एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

केटी न्यूज/डुमरांव

 कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बधार स्थित नहर के पईन में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कोरानसराय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का लोवर पहन रखा था। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत करीब एक दिन पहले हुई होगी। हालांकि यह हत्या है, हादसा है या किसी अन्य वजह से मौत हुई है, इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया। विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस नहर किनारे मिले हर छोटे-बड़े सुराग को खंगाल रही है, ताकि मौत की असली वजह सामने लाई जा सके।स्थानीय लोगों के बीच शव मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है।