Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

डीआरएम ने किया रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

डीआरएम ने किया रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत चौधरी ने शुक्रवार को रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों से स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का ब्योरा लिया। बता दें कि रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की गति शक्ति टीम द्वारा अमृत भारत योजना के अंतर्गत होने वाले आरओबी निर्माण के लिए माप भी लिया जा रहा था।

डीआरएम ने किया रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम को निर्माण कार्यों का रोड़ मैप भी दिखाया। रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य और जदयू के जिला महासचिव अजय उपाध्याय एवं समाजसेवी शैलेश कुमार ओझा ने डीआरएम से रघुनाथपुर में ट्रेनों के ठहराव और अलग रेलवे काउंटर बनाने का अनुरोध किया। जिसके बाबत डीआरएम द्वारा जल्द खुशखबरी मिलने की बात कही गई।

डीआरएम ने किया रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

इस दौरान श्रीराम ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश कुमार ओझा ने उन्हं चंदन का पौधा भेंट किया जिसे डीआरएम ने ब्रह्मपुर के प्रसिद्ध ब्रह्मेश्वरनाथ शिव मंदिर में अपने हाथों लगाया। संयोग से इस दौरान रांची हाई कोर्ट के न्यायाधीश एसएन पाठक भी मौजूद थे। उन्होंने रघुनाथपुर स्टेशन पर विकास कार्यों को देख खुशी जताई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।