Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था
Keshav Times

एनएच 922 पर आमने सामने टकराई, ट्रैक्टर डीसीएम, ट्रैक्कर चालक जख्मी

एनएच 922 पर आमने सामने टकराई, ट्रैक्टर डीसीएम, ट्रैक्कर चालक जख्मी

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एनएच 922 पर कुटी डेरा गांव के समीप अपने लेन में जा रही डीसीएम में रंग साइड से तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया। वहीं दुर्घटना के बाद देर तक उस लेन में परिचालन बाधित रहा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर में टैक्टर अकालूपुर से ईंट लादकर नुआंव गांव जाने के लिए एनएच 922 से रंग साइड से तेजी से जा रही थी कि अपने लेन में सामने से आ रही डीसीएम को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक अकालूपुर गांव निवासी लालू यादव को हल्की चोट आई है। जिनका इलाज स्थानीय बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराने के घर भेज दिया गया। डीसीएम पटना से हरियाणा जा रही थी। जिस पर पार्सल का सामान लदा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी पक्ष द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।