चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा रामविलास की महिला कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा रामविलास की महिला कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

केटी न्यूज/केसठ

रविवार को बक्सर लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक केसठ नया बाजार मे हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूनम मिश्रा ने की। वही संचालन जिला उपाध्यक्ष पुनम द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह व

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह बक्सर आरा की प्रभारी अंजु गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का उदघाटन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथियों व महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व माला से स्वागत कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले मे लोजपा रामविलास का सभी प्रकोष्ठ पंचायत स्तर तक मजबूत है। आज महिला प्रकोष्ठ

की बैठक से ये प्रतीत होता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की लोकप्रियता सभी जाति धर्मों मे तो है ही साथ ही गांव-गांव, घर-घर तथा महिलाओं के बीच भी काफी है। लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर-घर दस्तक देंगे और पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को भी घर घर तक

पहुँचाएंगे। इस दौरान बैठक मे महिला कार्यकर्ताओ ने आए हुए अतिथियों से अपनी समस्याओ को सुनाया। महिलाओं ने कहा कि सुशासन की सरकार बिहार ने 33 वर्षाें में बिहार के महिलाओं से वोट लेकर महिलाओं को केवल ठगने का काम किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु गुप्ता ने कहा कि बिहार की महिला अब जागरूक हो चुकी है,

नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के झांसे मे आने वाली नहीं है। बिहार की महिलाएं अब अपना भविष्य चिराग पासवान मे देख रही है। इस समीक्षा बैठक में लैला बेगम, धर्मशीला देवी, मुन्नी देवी, मीना देवी, चन्द्रावती देवी, फूलंती देवी, गोल्डी दुबे, पुनम देवी, सीमा देवी, सरस्वती कुंवर, हेमा खातुन, दुर्गावती देवी,

मानती देवी, तारा देवी, मुकुंद बारी, उषा देवी, आशा देवी, चांदमुनी देवी, फूलकेशरी देवी, रानी देवी, मालती देवी, कविता देवी, कंचन देवी, सीता देवी, मुनी देवी, गुड़िया देवी, रेनु देवी, देवान्ती देवी, अंकित पासवान, ऋषि कांत दुबे ऊर्फ गोल्डी दुबे, मुकुंद कुमार, काश्मीरा देवी, सुमन देवी, निर्मला देवी, सिखा देवी, नंदलाल बारी, रोहित सिंह, राजेश सिंह सहित सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।