चौसा के हरिश्चंद्र पांडेय व बक्सर से राममुनी पासवान लोजपा रामविलास के प्रखंड प्रमुख

चौसा के हरिश्चंद्र पांडेय व बक्सर से राममुनी पासवान लोजपा रामविलास के प्रखंड प्रमुख

- लोजपा रामविलास विस्तार प्रकोष्ठ का प्रखंड स्तरीय संगठन विस्तार संपन्न- अखिलेश 

केटी न्युज/बक्सर

रविवार को बक्सर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें लोजपा रामविलास पार्टी के विस्तार प्रकोष्ठ का संगठन विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विस्तार प्रमुख संजीव राय ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने किया। मुख्य अतिथी के रूप मे बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित हुए।  बक्सर लोजपा रामविलास जिला विस्तार प्रमुख संजीव राय ने जिले के ग्यारहो प्रखंड मे लोजपा रामविलास प्रखंड विस्तार प्रमुख नियुक्त किया। संगठन विस्तार बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की हमारे पार्टी मे विस्तार प्रकोष्ठ कार्य करता है।

जिसका कार्य आम जनमानस को पार्टी मे जोडना होता है। आज बेहद खुशी की बात है की विस्तार प्रकोष्ठ का विस्तार आज प्रखंड स्तर पर गठन हो गया। प्रखंड विस्तार प्रमुख अब पंचायत स्तर तक अपना संगठन विस्तार करेगे। प्रखंड स्तरीय विस्तार प्रमुख जिम्मेवारी चौसा  हरिश्चंद्र पांडेय, बक्सर राममुनी पासवान, सिमरी लक्ष्मी शंकर ठाकुर, केसठ विक्की पासवान, नावानगर धर्मराज पासवान, इटाढी लक्ष्मण पासवान, राजपुर पंकज कुमार पांडेय, डुमरांव अशोक शर्मा, बक्सर नगर रवि पांडेय को जिम्मेवारी दी गई।  इस संगठन विस्तार मे मुख्य रूप से गोलु पांडेय, ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज सिंह, मिकू राय, गडडु चौबे ,उदय पासवान, गामा पासवान, नंदलाल बारी ,सोनु सिंह, भोला सिंह आदि दर्जनो साथी उपस्थित हुए।