कमला देवी बनी राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष

कमला देवी बनी राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष

केटी न्यूज/केसठ

प्रखंड के स्थानीय गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुमेश्वर यादव ने किया। बैठक में राजद जिला महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा देवी व वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव के उपस्थिति में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसहमति से कमला देवी को राजद महिला प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष चम्पा देवी, प्रधान महासचिव बबीता देवी मनोनित की गई।

इस अवसर पर नव मनोनित महिला प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पप्पू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। लालू प्रसाद ने दबे कुचले शोषित पीड़ितो को जो सम्मान दिया गया उनको आज प्रताड़ित किया जा रहा है। लालू प्रसाद बोले है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागेदारी। जातिगत जनगणना बिहार में हुआ

अगर केन्द्र में सरकार बनी तो केंद्र में जातिगत जनगणना कराकर उसके हिसाब से उसकी भागेदारी मिलेगी। तेजस्वी यादव ने चुनाव में जो वादा किया था उसको धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग में लाखांे लोगों को रोजगार दिया गया। पूजा कुमारी ने कहा कि महिला केवल चूल्हे चौके तक सीमित नहीं है। वे घर से लेकर सता में जहा भी मौका मिलता हैं वहा बेहतर कर दिखाती है। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, एकरार अहमद, बनारसी सिंह, गुडु कुमार, मंजू देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, रमिता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।