Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने हजारों रूपए की संपति चुराई

बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने हजारों रूपए की संपति चुराई

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बीते रात चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। घर का ताला तोड़ कर चोर हजारों रुपए का सामान चुरा ले भागे है। घर में चोरी की जानकारी पड़ोसियों को तब हुई, जब वे उनकी नजर घर के बाहर रुम पर पड़ी। इसके बाद पड़ोसियों ने घर में चोरी की सूचना गृहस्वामी को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी राकेश कुमार ने देखा कि उसके घर के आगे वाले कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने एक इन्वर्टर, चावल व अन्य कुछ सामान चुरा लिया हैं। इस संबंध में पीड़ित गृहस्वामी ने घर में चोरी के आरोप में दो लोगों को नामजद कर थाने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि उसका परिवार यूपी के लखनऊ में रहता है। घर में ताला बंद था। जिसे तोड़कर चोरी का अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में नशेड़ियों का कहर काफी बढ़ गया है। इसके पूर्व भी नशेड़ियों ने कई घरों में छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। उनके घर भी इन्हीं नशेड़ियों ने चोरी की है। इस संबंध में नावानगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।