यूपी से बिहार में शराब की खेप पहुंचने से पहले उत्पाद विभाग का शिकंजा, चौसा बॉर्डर पर 87.84 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

बिहार में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे चौसा चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक नैनो कार से 87.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया।

यूपी से बिहार में शराब की खेप पहुंचने से पहले उत्पाद विभाग का शिकंजा, चौसा बॉर्डर पर 87.84 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

केटी न्यूज/बक्सर :

बिहार में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे चौसा चेकपोस्ट पर नियमित वाहन जांच के दौरान एक नैनो कार से 87.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया।उत्पाद पुलिस पोस्ट प्रभारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में चौसा चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक संदिग्ध नैनो कार (यूपी-32 ईटी-2327) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 180 एमएल की 188 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 33.840 लीटर है, जबकि किंगफिशर बीयर की 500 एमएल की 108 कैन, कुल 54 लीटर, शामिल हैं। इस प्रकार कुल 87.840 लीटर शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के सहदेई गांव निवासी स्वर्गीय गोखुल साह के पुत्र भागवत साह के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हाजीपुर ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर शराब तस्करी की कोशिशों को विफल करने के लिए चौसा चेकपोस्ट पर चौबीसों घंटे सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी कर दी गई है ताकि राज्य में अवैध शराब की एक भी खेप प्रवेश नहीं कर सके।