बक्सर : ताबड़तोड़ फायरिंग दहला बरुहां गोली, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

बक्सर :  ताबड़तोड़ फायरिंग दहला बरुहां गोली, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

- सीढ़ी बनाने के विवाद में भीड़ गए थे दो पक्ष, रणक्षेत्र बन गया था मोहल्ला

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बुधवार को बगेन थाना क्षेत्र के बरूहा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। एक मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई हैं, जिसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति को जांघ में गोली लगी हैं। रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया हैं।

जख्मी की पहचान सुरेन्द्र चौधरी के रूप में हुई हैं जो बरूहां के अर्जुन चौधरी के रिश्तेदार हैं। जानकारी के अनुसार अर्जनु चौधरी व रामेश्वर चौधरी के परिवार के बीच एक सीढ़ी बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक रूख अख्तियार कर लिया। जिसमें दोनों पक्षों से गोलीबारी किए जाने की सूचना हैं। इस गोलीबारी में अर्जुन चौधरी के दामाद को गोली लगी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया हैं। फिलहाल गांव में पुलिस कैंप कर रही है।

बता दें कि बगेन थाना क्षेत्र का बरूहा गांव हमेशा सुर्खियों में रहता है। एसपी मनीष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया हैं।