Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

बुझ गया घर का इकलौता चिराग मचा कोहराम

बुझ गया घर का इकलौता चिराग मचा कोहराम

- कोरानसराय-नारायणपुर सड़क पर हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

केटी न्यूज/डुमरांव 

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह मठिला गांव के छलका के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से ई-रिक्शा पुलियां के नीचे पलट गयी। जिसमें दबकर एक किशोर की मौत हो गयी और इस पर सवार किशोर की मां और बहनें घायल हो गयी। घटनास्थल पर रोने-चिल्लाने की आवाज सुन जब तक लोग बचाने के लिए पहुंचे तब तक चालक अपनी पिकअप छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में सभी को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया जबकि इस दुर्घटना में मामूली रूप से चोटिल मां और बहनों को इलाज के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। पुलिस किशोर के शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल में भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मठिला गांव निवासी राजेश कानू के इकलौते पुत्र जीतू कुमार (10) अपनी मां और बहनों के साथ मंगलवार को लहना गांव स्थित अपने मामा के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। बुधवार की सुबह ई रिक्शा से अपने गांव मठिला लौटने के दौरान मठिला छलका के पास कोरानसराय की ओर से तेज रफ्तार आ रही पिकअप से टक्कर होने के बाद ई-रिक्शा पुल के नीचे पलट गयी और किशोर के दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि किशोर की मां और बहनों को मामूली चोटें आयी है। किशोर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग मचा कोहराम

इधर घटना को अंजाम देने के बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। जब्त पिकअप नंबर के आधार पर पुलिस फरार चालक की खोज करने में जुटी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।