फूलों की वर्षा के बीच राजपुर के नव निर्वाचित विधायक संतोष कुमार निराला ने किया क्षेत्र भ्रमण

राजपुर विधानसभा में इस बार जनता का जनादेश पूरी तरह बदलता हुआ दिखाई दिया है। क्षेत्रवासियों ने जदयू के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला पर अपना भरोसा रखते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। जीत की घोषणा होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल फैल गया और समर्थकों की भीड़ नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत में उमड़ पड़ी।

फूलों की वर्षा के बीच राजपुर के नव निर्वाचित विधायक संतोष कुमार निराला ने किया क्षेत्र भ्रमण

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर विधानसभा में इस बार जनता का जनादेश पूरी तरह बदलता हुआ दिखाई दिया है। क्षेत्रवासियों ने जदयू के उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला पर अपना भरोसा रखते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया। जीत की घोषणा होते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल फैल गया और समर्थकों की भीड़ नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत में उमड़ पड़ी।विजय के बाद संतोष कुमार निराला ने हजारों समर्थकों के साथ ईटाढ़ी, धनसोई, बन्नी, तियरा, राजपुर, भलुहा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। जैसे ही वे किसी गांव में पहुंचते, ग्रामीणों ने उन पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निराला ने प्रत्येक गांव में लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बीच जाकर जनादेश के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि मैं समस्त राजपुर की जनता को इस अद्वितीय और ऐतिहासिक जनादेश के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में आपके हर सपने, हर आशा और हर अपेक्षा को पूरा करने के लिए मैं पूरी तरह समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैने जो भी घोषणाएं की थी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूंगा।उन्होंने आगे कहा कि राजपुर की यह जीत सिर्फ किसी उम्मीदवार की जीत नहीं बल्कि जनता-जनार्दन की जीत है। निराला ने आश्वत किया कि हम ‘विकास और विरासत’ को साथ लेकर प्रगति और प्रतिष्ठा का नया अध्याय लिखेंगे।

निराला की जीत पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह, भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, राकेश कुमार, सुगंध राम, धर्मेन्द्र सिंह, मनोज त्रिगुण समेत कई स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत अथक परिश्रम, संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास का परिणाम है।गांव-गांव में उमड़ी भीड़ और जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि राजपुर अब बदलाव और विकास की नई राह पकड़ चुका है। संतोष कुमार निराला की यह जीत आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक दिशा और विकास की गति दोनों को नई ऊर्जा दे सकती है।