Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान
Keshav Times

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

बक्सर थर्मल पावर प्लांट से प्रभावित किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर शनिवार को बनारपुर पंचायत भवन में आयोजित किसान चौपाल में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और क्षेत्रीय सांसद सुधाकर सिंह ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि विस्थापितों को आर एंड आर नीति के तहत मिलने वाला मुआवजा 3.90 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा रहा है और इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

केटी न्यूज/चौसा 

सांसद ने बताया कि 750 दिनों की मजदूरी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसका भुगतान शुरू होगा। साथ ही 13 एकड़ भूमि पर विस्थापित परिवारों के लिए कॉलोनी निर्माण का कार्य वर्षा समाप्त होते ही प्रारंभ होगा। एनएच-319ए के प्रस्तावित मार्ग पर बोलते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी गांव को उजाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर सरकार को वैकल्पिक रूट अपनाने के लिए मजबूर किया जाएगा।

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

सांसद ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर भी जोर दिया और कहा कि थर्मल प्लांट में रोजगार के मुद्दे को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि किसानों को भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार उचित मुआवजा नहीं मिला और स्थानीय युवाओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने 90 प्रतिशत स्थानीय रोजगार की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह ने नकली बीज, खाद और कीटनाशकों को लेकर सरकारी एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। चौपाल की अध्यक्षता शैलेश राय और संचालन विजय नारायण राय ने किया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा कीं।

सांसद की पहल से बढ़ेगा मुआवजा, जल्द बनेगी कॉलोनी - किसानों की मांगों पर मिले आश्वासन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।