राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष बन बक्सर पहुंचे निराला बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विनोद राय के साथ की पूजा

राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष बन बक्सर पहुंचे निराला बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विनोद राय के साथ की पूजा

- राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष बने पहली बार बक्सर पहुंचे संतोष निराला

- ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजन कर की जिले में शांति की कामना की

- जिले भर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

केटी न्यूज/बक्सर

पूर्व परिवहन मंत्री संतोष निराला बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष बनाए गए। जिसको लेकर जदयू पार्टी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस क्रम में राज्य महादलित आयोग का अध्यक्ष बनकर पहली बार पूर्व मंत्री बक्सर जिले पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सचिव विनोद राय के साथ सर्वप्रथम ब्रह्मेश्वर नाथ धाम में भगवान शिव की पूजा की।

उन्होंने जिले में शांति की कामना की। उसके बाद वो बक्सर अतिथि गृह के लिए रवाना हुए। इस दौरान कृष्णाब्रह्म, भोजपुर, दलसागर, जिला मुख्यालय समेत जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा फुल माला व बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत जदयू पार्टी वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।

साथ ही, राज्य महादलित आयोग के सफल व पारदर्शिता केे साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ प्रदेश किसान सहकारिता उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर चौधरी, चौगाईं प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सिंह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, डुमरांव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष झुलन सिंह उर्फ समरेश सिंह व अन्य नेतागण मौजूद रहें।