ऐतिहासिक होगा मुख्यमंत्री का स्वागत, इस बार शाहाबाद की सभी सीटों सटीक निशाना लगाएगा एनडीए का तीर -विनोद राय
छह सितंबर को राजपुर आ रहे विकासपुरूष व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत ऐतिहासिक होगा। एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह कायम है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कही।

केटी न्यूज/डुमरांव
छह सितंबर को राजपुर आ रहे विकासपुरूष व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत ऐतिहासिक होगा। एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह कायम है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय ने कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में विकास की गंगा बहाने के साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरूष के रूप में जाने जाते है। उन्होंने नये बिहार की नींव रखी है। यही कारण है कि बिहार की जनता जाति-पात तथा धर्म से उपर उठकर उनके साथ खड़े रहती है।
जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता उत्साहित है तथा उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी कर रहे है। जदयू नेता ने कहा कि इस बार शाहाबाद की सभी सीटों पर एनडीए का तीर चलेगा तथा विरोधी चारों खाने चित हो जाएंगे। श्री राय ने कहा कि बिहार की जनता अब जाति-धर्म का नाम लेकर राजनीति करने वालों को सबक सिखाएगी तथा इस बार शाहाबाद की सभी सीटे एनडीए की झोली में डालेगी।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह सितंबर को राजपुर पहुंच रहे है, जहां वे विकास योजनाओं की सौगात देने के साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके इस यात्रा को लेकर एक तरफ जहां विधि-व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर हो रही है, वहीं जदयू कार्यकर्ता भी अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुट गए है। जदयू के प्रदेश सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर लाखों की भीड़ मौजूद रहेगी।