Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

कांग्रेस की बढ़ती ताकत से विपक्ष में हलचल - डॉ. मनोज पांडेय

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में जिले में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संगठनात्मक मजबूती से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता एवं कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

कांग्रेस की बढ़ती ताकत से विपक्ष में हलचल - डॉ. मनोज पांडेय

-- बड़ी संख्या में लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में जिले में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और संगठनात्मक मजबूती से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग, विशेषकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता एवं कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इससे जिले की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और अवसरवादी राजनीति से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।

कांग्रेस की बढ़ती ताकत से विपक्ष में हलचल - डॉ. मनोज पांडेय

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष ने जनता की उम्मीदों के साथ छल किया है, जिसके कारण अब लोग कांग्रेस की विचारधारा को ही देश और समाज के भविष्य के रूप में देख रहे हैं। प्रतिदिन कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता लेने वालों की बढ़ती संख्या इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बक्सर की जनता बदलाव के लिए तैयार है।इसी कड़ी में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जगदीश प्रसाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर को कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक बताते हुए डॉ. पांडे ने कहा कि अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।

कांग्रेस की बढ़ती ताकत से विपक्ष में हलचल - डॉ. मनोज पांडेय

डॉ. पांडे ने दो टूक कहा कि आने वाले समय में बक्सर जिला कांग्रेस भाजपा के किले को ध्वस्त कर पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब खोखले नारों और दिखावटी विकास से नहीं, बल्कि सच्चे संघर्ष, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति से जुड़ना चाहती है।यह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल स्तर के नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की नीतियों और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

कांग्रेस की बढ़ती ताकत से विपक्ष में हलचल - डॉ. मनोज पांडेय

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।